फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: खादी फॉर फैशन का दिया संदेश

विज्ञापन
सेमिनार का शुभारंभ करतीं हुईं जिला पंचायत अध्यक्ष - फोटो : samvad
विज्ञापन
कस्बे के अलीगढ़ रोड स्थित कृष्णकुंज फार्म हाउस में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा एक दिवसीय खादी सेमिनार का आयोजन किया गया। खादी फॉर फैशन, खादी फॉर नेशन का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने फीता काटकर किया। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संजीदा बेगम ने बताया कि सेमिनार का उद्देश्य खादी और ग्रामोद्योग को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि खादी अब फैशन के रूप में उभर रही है और युवाओं को आकर्षित कर रही है। अतिथि ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार खादी क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। साथ ही अलीगढ़, कासगंज और एटा की खादी संस्थाओं द्वारा स्टॉल लगाकर आधुनिक खादी उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान हर्षित प्रधान, असित कुमार, सलामत अली, सुमित श्रीवास्तव, आरिफ खान, जान मोहम्मद सामानी, हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें