राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध डीएस कॉलेज, एसवी कॉलेज, टीआर कन्या महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए विद्यार्थियों की मेरिट सूची बनेगी। दरअसल, पहले मेरिट सूची विवि स्तर से बनने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
टीकाराम कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. शर्मिला शर्मा ने बताया कि स्नातक में प्रवेश लेने से पहले विद्यार्थियों को विवि की वेबसाइट समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। महाविद्यालय ही विद्यार्थियों की मेरिट सूची बनाएगा।
एसवी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. पंकज कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि सोमवार से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके बाद मेरिट सूची बनाई जाएगी। डीएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मुकेश कुमार भारद्वाज ने बताया कि इंटर पास विद्यार्थी कॉलेज आ रहे हैं और प्रवेश और पंजीकरण के बारे में जानकारी हासिल कर रहे हैं। कॉलेज ही मेरिट सूची बनाएगा।