फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MEMU Train: अलीगढ़ पहुंची मेमू ट्रेन, तय समय से 20 मिनट पहले ही आ गई, कानपुर सेंट्रल के लिए हुई रवाना

Thu, 01 Aug 2024 02:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मेमू ट्रेन  कानपुर से 7: 15 बजे अलीगढ़ के प्लेटफार्म नंबर सात पर अपने तय समय 12:40 की जगह 20 मिनट पहले 12: 20 पर पहुंच गई। यह गाड़ी प्लेटफार्म नंबर दो से दोपहर 01: 40 बजे कानपुर के लिए रवाना हो गई। 
विज्ञापन
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर खड़ी मेमू ट्रेन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर से चलकर मेमू ट्रेन अपने तय समय से 20 मिनट पहले अलीगढ़ पहुंची। अपने तय समय पर यही ट्रेन अलीगढ़ से कानपुर सेंट्रल के लिए रवाना हुई। ट्रेन का संचालन ट्रॉयल के तौर किया जा रहा है।

विज्ञापन


कानपुर सेंट्रल से अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के मध्य आज 1 अगस्त से फास्ट मेमू (04189/ 04190) विशेष गाड़ी शुरू हुई। गाड़ी कानपुर से 7: 15 बजे अलीगढ़ के प्लेटफार्म नंबर सात पर अपने तय समय 12:40 की जगह 20 मिनट पहले 12: 20 पर पहुंच गई। यह गाड़ी प्लेटफार्म नंबर दो से दोपहर 01: 40 बजे कानपुर के लिए रवाना हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है गाड़ी का समय
यह गाड़ी पूर्ण रूप से अनारक्षित है। रविवार को छोड़कर सोमवार से शनिवार तक यह सप्ताह में छह दिन यात्रियों को सेवा उपलब्ध कराएगी। फास्ट मेमू कानपुर सेंट्रल से सुबह 7:15 बजे चल कर पनकीधाम, रूरा, झींझक, फफूंद, इटावा, भरथना, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, टूंडला, हाथरस स्टेशन पर ठहराव के साथ अलीगढ़ दोपहर 12.40 बजे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04190 फास्ट मेमू अलीगढ़ से दोपहर 13.40 बजे चलकर हाथरस, टूंडला, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, भरथना, इटावा, फफूंद, झींझक, रूरा, पनकीधाम स्टेशन पर रुकते हुए कानपुर सेंट्रल पर शाम 19:45 बजे पहुंचेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें