सांसद सतीश गौतम को ज्ञापन देते उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी।
- फोटो : samvad
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सांसद सतीश गौतम से मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिसमें 15 अक्तूबर से यूपीआई पर एमडीआर चार्ज लागू करने के प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने और छोटे व्यापारियों को इससे पूरी तरह मुक्त रखने की मांग की गई।
भूपेंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि यूपीआई ने देश के आम नागरिकों, छोटे दुकानदारों व उपभोक्ताओं के लिए भुगतान प्रक्रिया को अत्यंत सरल बनाया है। व्यापारी वर्ग डिजिटल इंडिया अभियान को मजबूत कर रहा है। अब 2,000 से अधिक के व्यापारी-आधारित यूपीआई लेन देन पर एमडीआर शुल्क लागू होने से फुटकर व्यापारियों के बीच आर्थिक चिंता व्याप्त हो गई है। इस कर की समीक्षा की जाए। सांसद ने आश्वस्त किया कि वे प्रधानमंत्री को इस चिंता से अवगत कराएंगे। इस अवसर महामंत्री ठा. राजीव सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल भगत, भगवती प्रसाद आर्य, पवन किराना, आलोक वात्सल्य आदि मौजूद रहे।