फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RMPSU: विवि और सूचना पुस्तकालय नेटवर्क के बीच ज्ञापन समझौते पर हुए हस्ताक्षर, ये होंगे फायदा

Fri, 25 Jul 2025 03:04 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

इससे विश्वविद्यालय को डिजिटल पुस्तकालय व शोध डेटा से जोड़ना, उच्च गुणवत्ता की ई-पुस्तकों, शोध पत्रिकाओं और डेटाबेस की सुलभ उपलब्धता, शोध प्रबंधन और प्रकाशनों की वैश्विक दृश्यता में वृद्धि, शिक्षकों और शोधार्थियों को तकनीकी प्रशिक्षण व सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय और सूचना पुस्तकालय नेटवर्क के बीच ज्ञापन समझौता - फोटो : विवि
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) और सूचना पुस्तकालय नेटवर्क (इन्फ्लिबनेट) के बीच ज्ञापन समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं। इससे विश्वविद्यालय को सॉफ्टवेयर से शोध की प्रमाणिकता को परखने में आसानी होगी। उच्च गुणवत्ता के संदर्भ ग्रंथ एक ही प्लेटफाॅर्म पर उपलब्ध होंगे। इन्फ्लिबनेट से शोधगंगा, शोध सिंधु प्लेटफाॅर्म से विश्वविद्यालय में शोध को बढ़ावा देने के लिए डेटाबेस तक पहुंचाने की सुविधा मिल सकेगी।

विज्ञापन


लखनऊ के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की मौजूदगी में इन्फ्लिबनेट की निदेशक प्रो. देविका पी मदल्ली और विश्वविद्यालय के कुलसचिव वीके सिंह के बीच समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षरित हुआ।

इससे विश्वविद्यालय को डिजिटल पुस्तकालय व शोध डेटा से जोड़ना, उच्च गुणवत्ता की ई-पुस्तकों, शोध पत्रिकाओं और डेटाबेस की सुलभ उपलब्धता, शोध प्रबंधन और प्रकाशनों की वैश्विक दृश्यता में वृद्धि, शिक्षकों और शोधार्थियों को तकनीकी प्रशिक्षण व सहयोग मिलेगा।

अपने शुरुआती समय में ही विश्वविद्यालय का इन्फ्लिबनेट से जुड़ना गर्व का विषय है। विश्वविद्यालय शोध के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। विश्वविद्यालय की यह उपलब्धि सभी शोध पर्यवेक्षकों और छात्र-छात्राओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। - वीके सिंह, कुलसचिव, राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय

विज्ञापन

आरएमपीयू के लिए यह गर्व का विषय है। यह समझौता विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों के लिए नवाचार आधारित अत्याधुनिक वैश्विक सामग्री उपलब्ध कराएगा। कुलाधिपति की यह पहल पूरे प्रदेश में शोध और नवाचार के क्षेत्र में क्रांति लाएगी। - प्रो. एनबी सिंह, कुलपति, राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें