इगलास-मुरसान मार्ग का चौड़ीकरण कराने के लिए 13 गांवों के ग्रामीणों ने हाथरस के सांसद को पत्र लिखा है। ग्रामीणों ने सांसद को बताया कि इगलास से मुरसान को जोड़ने वाली यह सड़क जर्जर है। सड़क कम चौड़ी और पुराने मानकों के अनुरूप है। इसका चौड़ीकरण मुरसान-सादाबाद मार्ग की तरह ही किया जाना आवश्यक है। सड़क के जर्जर होने से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
सांसद से मिलने वालों में गांव बहादुरपुर, गंगागढ़ी, नाया, नगला अधौता, ताजपुर, बिचपुरी, बलीपुर, धनीपुर, रायक, फरसौटी, रायक, बिचपुरी व नगला उदय सिंह के लोग शामिल थे। चौ.सुंदर सिंह के नेतृत्व में सत्यदेव सिंह, संतोष कुमार, घूरे सिंह, उदय सिंह, जगवीर सिंह प्रधान, भोला सिंह, हरिश्चंद्र, विक्रम सिंह आदि ग्रामीण हाथरस सांसद अनूप वाल्मीकि से मिले। सांसद ने बताया कि सड़क को सही कराने तथा चौड़ीकरण कराने के लिए लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजा जा रहा है, जल्द ही सड़क की समस्या का निराकरण कराया जाएगा।