फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: करंट की चपेट में आकर महिला की गई जान

विज्ञापन
बीना देवी का फाइल फोटो - फोटो : samvad
विज्ञापन
गांव भमरौला में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 46 वर्षीय बीना देवी की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह घर में अकेली थीं और पंखा उठाकर दूसरी जगह रख रही थीं, तभी अचानक तेज करंट की चपेट में आ गईं।
विज्ञापन

मृतका के इकलौते पुत्र शिवकुमार ने बताया है कि हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर लो टेंशन लाइन पर गिर गया, जिससे तेज विद्युत प्रवाह घर के उपकरणों में दौड़ गया। इसी दौरान उनकी मां पंखे के संपर्क में आईं और मौके पर ही गिर पड़ीं। घटना का पता तब चला जब पड़ोस की महिला घर पहुंची और बीना देवी को पंखे से चिपका देखा। शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हुए और उन्हें तुरंत निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के चलते कई घरों के विद्युत उपकरण भी फुंक गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है, मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें