फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आपसी विवाद में मीडियाकर्मी को मारी गोली, अस्पताल में कराया भर्ती पुलिस हिरासत में दो संदिग्ध

Fri, 03 Jun 2022 02:38 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़।

सार

अलीगढ़ के महानगर के महुआ खेड़ा थाना इलाके में स्थित धनीपुर मंडी परिसर में दो पक्षों में विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि मीडियाकर्मी मुकेश गुप्ता अपने दोस्तों के साथ बैठा बातें कर रहा था। इसी दौरान वहां कुछ लोग आए, जिनके साथ मुकेश का विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष ने मुकेश को गोली मार दी। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के महानगर के महुआ खेड़ा थाना इलाके में स्थित धनीपुर मंडी परिसर में गुरुवार रात मीडियाकर्मी मुकेश गुप्ता को गोली मार दी गई। पेट में गोली लगने से मुकेश गंभीर रूप से जख्मी है। उसे जेएन मेडिकल कालेज में भरती कराया है। घटना के मूल में दो पक्षों में विवाद बताया गया है।

विज्ञापन

 
वहीं, हरकत में आई पुलिस ने दो संदिग्ध हिरासत में लिए हैं। सूचना पर एसएसपी कलानिधि नैथानी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। वहीं साथी मीडिया कर्मियों ने धनीपुर मंडी में जाकर कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की। पुलिस के अनुसार, घटना करीब रात करीब 11:30 बजे की है। धनीपुर अनाज मंडी की दुकान संख्या 71, 72 के पास एक टीवी चैनल के लिए काम करने वाले मीडियाकर्मी मुकेश गुप्ता निवासी नोरंगाबाद कुछ साथियों संग बैठे बात कर रहे थे। बताया गया है कि तभी वहां कुछ अन्य युवक आ गए। 

पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद में एक पक्ष ने सीधे फायरिंग कर दी और एक गोली मुकेश गुप्ता के पेट में जा लगी। इसके बाद हमलावर  फरार हो गए। इस सूचना पर थाना गांधी पार्क पुलिस सबसे पहले पहुंच गई। पुलिस ने घायल मुकेश को  मेडिकल में भर्ती कराया। वहीं, एसएसपी कलानिधि नैथानी भी जेएन मेडिकल कालेज पहुंच गए। एसएसपी के मुताबिक, घायल मुकेश गुप्ता एक मीडिया संस्थान से जुड़े हैं। अभी जांच कक जा रही है। जो तहरीर मिलेगी उसके कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के आधार पर कुछ युवक पूछताछ के लिए बुलाये गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें