फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: मेयर के पिता सेठ रमेश चंद्र सिंघल का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार, पंचतत्व में हुए विलीन

Tue, 21 Apr 2026 12:21 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सेठ रमेश चंद्र सिंघल का अंतिम संस्कार आईटीआई रोड स्थित श्मशान गृह पर शाम 5.30 बजे किया गया। पुत्र प्रशांत सिंघल ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर हजारों की भीड़ मुक्ति धाम पर मौजूद रही।
विज्ञापन
निर्यातक और समाजसेवी सेठ रमेश चंद्र सिंघल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ शहर के प्रसिद्ध निर्यातक और समाजसेवी सेठ रमेश चंद्र सिंघल का 21 अप्रैल की सुबह 11.30 बजे उनके सराय लबरिया स्थित आवास पर निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से शहर के कारोबारी जगत में शोक की लहर है। देर शाम वह पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद उनके सराय लबरिया स्थित आवास पर उद्यमियों, राजनेताओं व अन्य लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। उनके पुत्र प्रशांत सिंघल वर्तमान में अलीगढ़ शहर के मेयर हैं।

विज्ञापन


सेठ रमेश चंद्र सिंघल का अंतिम संस्कार आईटीआई रोड स्थित श्मशान गृह पर शाम 5.30 बजे किया गया। पुत्र प्रशांत सिंघल ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर हजारों की भीड़ मुक्ति धाम पर मौजूद रही। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा, पूर्व मेयर आशुतोष वाष्र्णेय, मो. फुरकान, उद्यमी राजन बजाज, संजय गोयल, सतीश गौड़, राजीव गर्ग, हाजी जहीर सहित शहर के चोटी के उद्यमी और निर्यातक मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में 90 के दशक की शुरुआत में आर्थिक उदारीकरण के साथ ही उन्होंने निर्यात के क्षेत्र में कदम रखा और बड़ा मुकाम हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने अन्य उद्यमियों को भी निर्यात के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। अलीगढ़ को हार्डवेयर निर्यात का हब बनाने में उनका प्रमुख योगदान रहा। वह कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित बड़े राजनेताओं के साथ मंच भी साझा कर चुके हैं। उनके परिवार में बेटे प्रशांत सिंघल, निशांत सिंघल के अलावा दो बेटियां प्रिया और निशा हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें