फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सड़क किनारे पलटी मैक्स, तीन घायल, चालक गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

Sun, 24 Dec 2023 08:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

थाना दहलीगेट के खैर रोड निवासी टिंकू अलीगढ़ से मैक्स गाड़ी चालक अकरम के साथ संभल जा रहे थे। इसी दौरान पिलखना के पास गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे चोट लगने से तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में घायल युवक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में अकराबाद थाना क्षेत्र में नानऊ-पिलखना रोड पर एक ईंट भट्ठा के निकट 24 दिसंबर की दोपहर एक मैक्स गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिससे चालक समेत मैक्स में सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


थाना दहलीगेट के खैर रोड निवासी टिंकू पुत्र रामवीर सिंह ने बताया है कि वह अलीगढ़ से मैक्स गाड़ी चालक अकरम के साथ संभल जा रहे थे। इसी दौरान पिलखना के पास गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे चोट लगने से तीन लोग घायल हो गए। डाक्टरों ने चालक की हालत गंभीर बताते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें