फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: झाडफ़ूंक के लिए पहुंचीं महिलाएं, मौलवी को धर्म परिवर्तन कराने के नाम पर पीटा, गिरफ्तार

Tue, 08 Aug 2023 01:57 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बारहद्वारी इलाके के धर्म स्थल पर झाडफ़ूंक व उपचार के लिए अक्सर महिलाएं आती हैं। तीन महिलाएं वहां बैठी थीं और मौलवी उन पर कलमा पढ़वा रहे थे। इस पर मौलवी से पूछा तो कहा कि इन्हें कलमा पढ़वा रहा हूं। जब महिलाओं से पूछा तो कहा कि हम तो इलाज कराने आए थे। ये हमसे यह कहकर कलमा पढ़वा रहे हैं कि यह पढऩे से सब ठीक हो जाएगा और तुम्हारे दुख दर्द दूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
गिरफ्तार मौलवी - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के देहली गेट क्षेत्र के एक धर्म स्थल पर झाडफ़ूंक के लिए पहुंचीं महिलाओं के धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए मौलवी को जमकर पीटा गया। सोमवार दोपहर हुई इस घटना की खबर पर पुलिस भी पहुंच गई और मौलवी को हिरासत में ले लिया गया। बाद में महिलाओं के समर्थन में युवा मोर्चा भाजपा नेता की ओर से दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें धर्म परिवर्तन कराने का भी आरोप है। मौलवी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


हुआ यूं कि बारहद्वारी इलाके के धर्म स्थल पर झाडफ़ूंक व उपचार के लिए अक्सर महिलाएं आती हैं। इस विषय में पुलिस को तहरीर देते हुए युवा मोर्चा के महानगर मंत्री हर्षद हिंदू निवासी सराय हकीम ने बताया कि यहां के एडीए शाहजमाल के मौलवी हाफिज इकबाल यह महिलाओं को बुलाकर उपचार के नाम पर बरगलाकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाता है। 

सोमवार दोपहर भी इसी तरह की सूचना मिली। इस सूचना पर खुद हर्षद,  शगुन वार्ष्णेय , गौरांग तिवारी, नितिन काजल आदि वहां पहुंच गए। देखने पर मिला कि तीन महिलाएं वहां बैठी थीं और मौलवी उन पर कलमा पढ़वा रहे थे। इस पर मौलवी से पूछा तो कहा कि इन्हें कलमा पढ़वा रहा हूं। जब महिलाओं से पूछा तो कहा कि हम तो इलाज कराने आए थे। 
विज्ञापन


ये हमसे यह कहकर कलमा पढ़वा रहे हैं कि यह पढऩे से सब ठीक हो जाएगा और तुम्हारे दुख दर्द दूर हो जाएंगे। इस पर जब मौलवी से कहा गया तो वह महिलाओं पर हमलावर हो गया। इसके बाद महिलाओं ने उसे पीट दिया। इस सूचना पर पुलिस पहुंच गई और मौलवी को पकडक़र ले जाया गया। बाद में हर्षद की ओर से दी गई तहरीर पर धर्म परिवर्तन आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। सीओ प्रथम के अनुसार मामले में जो भी आरोप लगाए गए हैं, उसके अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पहले मौलवी विरोध पर हमलावर हुआ, तब उसे पीटा गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें