फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 महीने बाद फिर से गुलजार होगी मौलाना आजाद लाइब्रेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब 10 महीने बाद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की मौलाना आजाद लाइब्रेरी एक बार फिर से विद्यार्थियों से गुलजार होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक फरवरी से लाइब्रेरी को विद्यार्थियों के लिए खोलने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी के चलते लाइब्रेरी को विद्यार्थियों के लिए बंद कर दिया गया था। लाइब्रेरी विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों के लिए एक फरवरी से सामान्य दिनों में सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक खुलेगी।
शुक्रवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और 3 बजे से रात 10 बजे तक खुलेगी। लाइब्रेरी खोलने के बाद विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं, जिसमें केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए कोविड संबंधी सावधानियां बरतना आवश्यक है। यूनिवर्सिटी लाइब्रेरियन मोहम्मद यूसुफ द्वारा जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि यह फैसला कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर के आदेश का पालन करते हुए लिया गया है। लाइब्रेरी में कोविड नियमों का पालन किया जाएगा। उन्होंने आने वाले सभी छात्रों, शोध छात्रों शिक्षकों और अन्य लोगों से आग्रह किया है कि वह मास्क का उपयोग करें और सामाजिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें