अमर उजाला व शाहजी के संयुक्त तत्वावधान में विजडम पब्लिक स्कूल में आयोजित सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) प्रीमियर इंस्टीट्यूट नाइटराइडर्स ने जीत ली है। फाइनल में नाइटराइडर्स की टीम ने मोनिका ब्लास्टर्स को करारी शिकस्त दी। मुख्य अतिथि नगर आयुक्त व एडीए वीसी प्रेम रंजन सिंह ने दोनों टीमों को पुरस्कृत किया। यहां उन्होंने अमर उजाला की इस लीग की सराहना की। कहा कि इस तरह के आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए। इससे समाज में एकत्व की भावना विकसित होती है।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्रीमियर इंस्टीट्यूट की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 163 रन बनाए। आरजू खान ने 41 और निमिश ने 40 रन बनाए। नीतेश, श्वेता, पंकज, शुभम, हिमांशु, मान, मन, विशाल व अरुण ने भी टीम का स्कोर बढ़ाने में मदद की। मोनिका ब्लास्टर्स की तरफ से अदनान ने एक, सोनू ने एक, दिव्या ने एक व तरुण ने तीन विकेट झटके। जवाब में मोनिका ब्लास्टर्स की टीम 62 रनों पर ऑल आउट हो गई। इमरान ने 25 रन बनाए। ब्लाटर्स की टीम में वरुन, सोनू, अदनान, दिव्या, रोबिन, तरुण, प्रदीप, सुदेश, अंबिका, इशिका शामिल थे। आरजू ने तीन, श्वेता ने एक व निमिश ने तीन विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज का खिताब आरजू खान को दिया गया। बेस्ट बॉलर का खिताब श्वेता को दिया गया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रीमियर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर आरिफ खान, गौरव गुप्ता, गौरव हरकुट, अनिकेत बालकिशन, आरती मित्तल, विभोर मित्तल, चारू चौहान, एलआईसी मैनेजर गिरीश कुमार, डिप्टी मैनेजर सुनील कुमार सुमन, राजेश गुप्ता, गीता गुप्ता, गोविंद सिंह रावत, कपिल माहेश्वरी, आरुन शाहजी, नरेंद्र सांगवान, विक्रम सिंह, काजल धीरज आदि ने प्रतिभागिता की। अंपायरिंग अजय शर्मा द्वारा संचालित अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ी हर्ष शर्मा और अक्षय जैन ने की। स्कोरिंग कुनाल वार्ष्णेय ने की।
इनका है सहयोग
कपिल ज्वैलर्स, हरकुट टिन उद्योग, प्रीमियर इंस्टीट्यूट, मोनिका डिजिटल, होम फिट एक्सपर्ट नियोमैक्स, भार्गव स्कूल यूनिफॉर्म, लॉ शेफ, विजडन पब्लिक स्कूल, एसजेडी पब्लिक स्कूल, सांगवान सिटी, लॉ विस्टा हाइट्स, एलआईसी टीएमएस, एलीगेंस बॉथ एस्सेसरीज आदि। इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए एक अच्छा मैदान तैयार कराने में विजडम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के डायरेक्टर अनूप गुप्ता व डिप्टी डायरेक्टर नितिन गुप्ता का सहयोग सराहनीय रहा।
ये थे कार्यक्रम संयोजक
एसवी इवेंट्स से अखिल सागर व आईडीएफ एंटरटेनमेंट से विवेक शर्मा। जबकि प्रीमियर इंस्टीट्यूट नाइटराइडर्स के कप्तान गगन डांस एकेडमी के कोरियोग्राफर गगन तिवारी व मोनिका ब्लास्टर्स के कप्तान विंग्स ऑन कथक डांस एकेडमी के स्वदेश सरकनिया थे।