फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारोत्तोलन क्लस्टर: मथुरा का सर्वोत्तम प्रदर्शन, अलीगढ़ पुलिस ने लिए सर्वाधिक 36 पदक

Sat, 27 Jul 2024 09:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

भारोत्तोलन क्लस्टर प्रतियोगिता में आगरा जोन के 152 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें मथुरा के खिलाड़ियों ने सर्वोत्तम प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 19 स्वर्ण पदक प्राप्त किए और प्रथम स्थान पर रहे। वहीं अलीगढ़ दूसरे एवं एटा तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
पुरुष वर्ग में विजेता मथुरा की टीम को सम्मानित करते एसएसपी संजीव सुमन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ की रिजर्व पुलिस लाइन में चल रही 16 वीं अंतर्जनपदीय आगरा जोन आगरा पुलिस भारोत्तोलन क्लस्टर प्रतियोगिता सम्पन्न हो गई। प्रतियोगिता में आगरा जोन के सभी जनपदों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता 25 जुलाई से  27 जुलाई तक हुई।

विज्ञापन

विज्ञापन

भारोत्तोलन क्लस्टर प्रतियोगिता में आगरा जोन के 152 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें मथुरा के खिलाड़ियों ने सर्वोत्तम प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 19 स्वर्ण पदक प्राप्त किए और प्रथम स्थान पर रहे। वहीं अलीगढ़ दूसरे एवं एटा तीसरे स्थान पर रहा। अलीगढ़-मथुरा की महिला-पुरूष टीमों ने संयुक्त रूप से सर्वोत्तम प्रदर्शन कर चल वैजयंती पर किया कब्जा  इस दौरान एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक, एसपी यातायात मुकेश चंद्र उत्तम, एएसपी अमृत जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये रहा परिणाम
अलीगढ़- 36 पदक, 17 स्वर्ण (महिला-9, पुरुष-8) व 19 सिल्वर (महिला-14,पुरूष-5)
मथुरा- 35 पदक,  19 स्वर्ण (महिला-12, पुरूष-7) व 16 सिल्वर (महिला-10, पुरूष-6)
फिरोजाबाद- 11 पदक,  4 स्वर्ण (महिला-01, पुरूष-3) व 7 सिल्वर (महिला-1,पुरूष-6)
हाथरस- 10 पदक, 3 स्वर्ण (पुरूष-3) व 7 सिल्वर (महिला-2, पुरूष-5)
एटा- 8 पदक, 6 स्वर्ण (महिला-2, पुरूष-4) व 2 सिल्वर (महिला-1,पुरूष-1)
आगरा- 4 स्वर्ण पदक (महिला-1, पुरूष-3) 
कासंगज- 2 पदक,  (पुरुष-1 स्वर्ण पदक, महिला-1 सिल्वर पदक) 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें