फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्टर माइंड सामने नहीं आया तो होगा आंदोलन : ठा. जयवीर सिंह

Thu, 30 Jun 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मास्टर माइंड सामने नहीं आया तो होगा आंदोलन : ठा. जयवीर सिंह - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
 पूर्व कबीना मंत्री एवं एमएलसी ठा. जयवीर सिंह ने कहा कि जिस तरह से सपा सरकार के साढ़े चार साल के शासन में मास्टर माइंड का पता नहीं चला ठीक उसी तरह से इस दौरान हुए बेतहाशा अपराधों में मास्टर माइंड हर प्रकरण में पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पूरे प्रदेश में हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म की घटनाएं अपने चरम पर पहुंच गई हैं। जिससे जनता में दहशत बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस इक्कादुक्का छुटभैये बदमाशों को पकड़ कर अपनी खानापूर्ति कर रही है, लेकिन अधिकांश प्रकरणों में घटना के मास्टर माइंड आराम से घूम रहे हैं। राजनीतिक संरक्षण की वजह से पुलिस मास्टर माइंड पर हाथ डालने से बच रही है।
उन्होंने कहा कि वीरमपुर कांड, बसपा प्रत्याशी धर्मेंद्र चौधरी हत्याकांड, डा. नरेंद्र चौधरी हत्याकांड, कलाई के जीतू का हत्याकांड और अब चांदनेर का जगधीर बघेल हत्याकांड। इन सभी में मास्टर माइंड को अब तक पुलिस नहीं पकड़ पाई है। क्योंकि मास्टर माइंड सत्ता के करीबी लोग हैं। ये वो लोग हैं जो बदमाशों को छुड़ाने के लिए रात-रात भर थाने में बैठे रहते हैं।
विज्ञापन

पुलिस पर ‘लखनऊ’ से दबाव डलवाते हैं। ऐसे में चाह कर भी पुलिस इनका कुछ नहीं बिगाड़ पाती है और अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन अब अगर जगधीर बघेल प्रकरण में सात दिन में हत्यारोपी और मास्टर माइंड नहीं पकड़ा गया तो आंदोलन होगा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार से ठीक उलट बहन मायावती की सरकार में मंत्री, सांसद हो या विधायक। आपराधिक संलिप्तता सामने आते ही उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई होती है। जिससे पुलिस का मनोबल बढ़ता है और वह अपराधियों पर सख्त कार्रवाई हो पाती है। इसलिए बसपा शासनकाल में अपराधों की दहशत नहीं होती है क्योंकि बसपा अपराधियों को संरक्षण नहीं देती है।  
बसपा छोड़ कर जाने की भ्रामक खबर पर नोटिस तैयार
अलीगढ़। पूर्व कबीना मंत्री ठा. जयवीर सिंह ने बसपा छोड़ कर भाजपा में जाने की भ्रामक खबर फैलाने वाले निजी टीवी चैनल को नोटिस देने की तैयारी पूरी कर ली है। जल्द ही ये नोटिस संबंधित चैनल के प्रमुख कर्ताधर्ताओं को भेजा जाएगा। पूर्व कबीना मंत्री ने कहा कि इस तरह की खबरें एक राजनीतिक साजिश के तहत फैलाई जा रही हैं, क्योंकि प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दल इस बात से बेचैन हो गए हैं कि उत्तर प्रदेश में बहन मायावती के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है। अपराधों से त्रस्त हो चुकी जनता एक सुरक्षित माहौल में जीना चाहती है, इसलिए बसपा सरकार ही उसकी पहली पसंद है। यही बात कुछ राजनीतिक दलों को हजम नहीं हो रही है इसलिए ऐसे षड्यंत्र रचे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें