फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद नेता ने अयोध्या के मुसलमानों को लेकर कही ये बड़ी बात, भाजपा पर लगाया आरोप

Sat, 27 Jul 2019 06:31 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा (अलीगढ़)
विज्ञापन
रालोद प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

इगलास विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव को लेकर रालोद के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. मसूद अहमद ने ग्राम तलेसरा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या के मुसलमान राम के वंशज हैं। भाजपा और आरएसएस भ्रम पैदा कर हिंदू और मुसलमान को लड़ाने का काम कर रही है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुसलमानों की आबादी 15 फीसदी है। बड़े पदों पर हिंदू हैं फिर भी मुसलमानों से खतरा बताकर सत्ता पाने के लिए हिंदुओं को डराया जा रहा है। चौधरी चरण सिंह की नीतियों को आगे बढ़ाने की बात कहते हुए कहा कि कालिदास न बनें। साजिशन आरक्षित की गई इगलास विधानसभा सीट किसान, मजदूरों और चौधरी चरण सिंह की पहचान है। उसे मिटने से बचाना होगा। चौधरी चरण सिंह की विचारधारा खतरे में है।

उन्होंने कहा कि किसान मजदूर, मजलूमों का दर्द समझने वाले अजीत चौधरी और जयंत चौधरी ही हैं। अपनी शान बचाने के लिए समझदारी दिखाएं। भाजपा अपना उल्लू सीधा कर रही है। यह उपचुनाव हर हाल में जीतना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भगवान दास और संचालन रामवीर सिंह बसौली जिलाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ ने किया।
विज्ञापन


इस मौके पर जिला अध्यक्ष रामबहादुर सिंह, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी, डीएल प्रेमी प्रदेश सचिव, सीपी सिंह धनगर, टोडर सिंह, सतेंद्र सिंह, मास्टर केवल सिंह, नवाब सिंह छोंकर, फूल सिंह धनगर, युवा रालोद जिलाध्यक्ष अमित ठेनुंआ, राजेश ठेनुंआ, ओमवीर सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुमन दिवाकर मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें