फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: हाईटेंशन लाइन के करंट से राजमिस्त्री की मौत, दो झुलसे

Thu, 02 Jan 2025 02:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

डीपीसी के लिए लोहे की सरिया सीधी की जा रही थीं। इस बीच सरिया विद्युत लाइन छू गई। इससे करंट प्रवाहित हो गया। इसकी चपेट में राजकुमार, फूल सिंह व हसमुद्दीन आ गए।
विज्ञापन
करंट से राजमिस्त्री की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टप्पल थाना क्षेत्र के गांव बाजौता में 1 जनवरी शाम डीपीसी के लिए सरिया सीधा कर रहे मजदूर हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गए। हादसे में एक राज मिस्त्री की मौत हो गई। दो अन्य लोग झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया है।

विज्ञापन


गांव बाजौता के मोहल्ला जाटव निवासी राजकुमार (45 ) पुत्र बौना व अन्य दो मिस्त्री फूल सिंह व हसमुद्दीन निवासी मोहल्ला टंकीवाला में 15 दिनों से एक व्यक्ति के मकान का निर्माण कर रहे थे। मकान के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। 1 जनवरी दोपहर को डीपीसी के लिए लोहे की सरिया सीधी की जा रही थीं। इस बीच सरिया विद्युत लाइन छू गई।

इससे करंट प्रवाहित हो गया। इसकी चपेट में राजकुमार, फूल सिंह व हसमुद्दीन आ गए। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल लाया गया। राजकुमार यहां ने दम तोड़ दिया। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें