फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सड़क हादसे में अध्यापिका की मौत, युवक घायल

Thu, 02 Jan 2025 02:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मधु शर्मा अध्यापिका गांव गोंडा मोड़ खैर से अपने भाई के साथ वापस जा रही थीं। रास्ते में पटपर नगरा नहर पुल पार करते वक्त गोंडा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार लोडर मैक्स ने बाइक में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाइक पर अपने भाई के साथ घर जा रही अध्यापिका को गोंडा मोड़ के पास लोडर मैक्स ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक घायल हो गया व अध्यापिका की मौत हो गई।

विज्ञापन


सुजानपुर स्थित ब्रज भारती स्कूल में मधु शर्मा (32) पुत्री देवी राम शर्मा निवासी गांव बामनी अध्यापिका थीं। 1 जनवरी शाम को गांव गोंडा मोड़ खैर से अपने भाई के साथ वापस जा रही थीं। रास्ते में पटपर नगरा नहर पुल पार करते वक्त गोंडा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार लोडर मैक्स ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे।
विज्ञापन


हादसे के बाद मैक्स चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। दोनों को गंभीर हालत में एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां से चिकित्सकों ने हरीश कुमार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मधु शर्मा को मृत घोषित कर दिया। परिजनों को सूचना देते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें