Vinod Saraswat, state president of the Public Interest Human Rights Association wearing a mask.
- फोटो : Amar Ujala
अमर उजाला फाउंडेशन ने मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश, भारत स्काउट गाइड अलीगढ़, नागरिक चेतना समिति, मानव अधिकार एसोसिएशन और बार एसोसिएशन के सहयोग से रामघाट रोड और कचहरी क्षेत्र में मास्क का वितरण किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने टीकाराम कन्या इंटर कालेज के बाहर रामघाट रोड पर मास्क का वितरण किया। इस दौरान कई लोग जब बिना मास्क लगाए दिखे तो उन्होंने सभी को समझाया कि कोरोना के बादल अभी छंटे नहीं है। ऐसे में मास्क लगाकर ही घर से निकले। सैनिटाइजेशन का ख्याल रखें और उचित दूरी बनाकर रखें। इस पहल से ही भारत कोरोना से जंग जीत सकता है। टीकाराम कालेज के बाहर मास्क वितरण में टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या व जिला गाइड कमिश्नर डॉ. इंदू सिंह, जिला प्रशिक्षण आयुक्त कुलदीप सक्सेना, स्काउट मास्टर राहुल कुमार भाटी, स्काउट मास्टर रईस पाल सिंह, शिक्षिका मनिका सिंह रहे।
सुरक्षित रहें और परिवार को भी सुरक्षित रखें
अलीगढ़। कलेक्ट्रेट पर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जगदीश सारस्वत, जनहित मानव अधिकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद पांडेय, नागरिक चेतना समिति के अध्यक्ष अशोक शर्मा, गजेंद्र सिंह, ठा. आनंदपाल सिंह, संजय पाठक, पूर्व पार्षद नीरज पचौरी, योगेश सारस्वत, एड. काजी परवेज, मृत्युंजय शर्मा, पंकज शर्मा आदि ने लोगों के हाथ सैनिटाइज कराए और फिर मास्क बांटे। लोगों से अपील की गई की घर से बाहर निकलें तो मास्क पहनकर ही निकलें। क्योंकि अगर कोरोना का संक्रमण फैला तो इससे पारिवारिक सदस्य भी संक्रमित हो सकते हैं। इसीलिए सुरक्षित रहें और परिवार को सुरक्षित रखें।