फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Diwas: देश के लिए हुए बलिदान गीतम सिंह, उनकी मां हैं परेशान, नहीं मिल पा रही है पेंशन

Fri, 26 Jul 2024 04:12 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बलिदानी गीतम सिंह की पत्नी कहीं अन्यत्र चली गई है। गीतम सिंह का बेटा अनिल लगभग चार वर्ष पूर्व फौज में भर्ती हो गया है, वह भी उसकी देखभाल करने नहीं आता है। बेटे के घर पर ताला पड़ा रहता है, मां घेर में रहती हैं। जब उनसे पूछा कि सरकार की ओर से क्या सहायता मिल रही है?
विज्ञापन
बलिदानी गीतम सिंह की मां सांमरी देवी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इगलास क्षेत्र के गांव कोहन निवासी मां सांमरी देवी की आंखे बलिदानी बेटे गीतम सिंह की बात करते ही नम हो जातीं हैं। उनका कहना है कि बेटा तो तीन जुलाई 1999 को बलिदान हो गया। पति रामचरन सिंह की भी 2019 में निधन हो गया। अब उसका जीवनयापन बहुत कठिनाई से हो रहा है। 

विज्ञापन


बलिदानी की पत्नी कहीं अन्यत्र चली गई है। गीतम सिंह का बेटा अनिल लगभग चार वर्ष पूर्व फौज में भर्ती हो गया है, वह भी उसकी देखभाल करने नहीं आता है। बेटे के घर पर ताला पड़ा रहता है, वह घेर में रहती हैं। जब उनसे पूछा कि सरकार की ओर से क्या सहायता मिल रही है? तो वह रोने लगीं। 
  
गांव में बलिदानी की मूर्ति लगी हुई है, जिस पर वर्ष में एक बार ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव आकर माल्यार्पण करते हैं। मथुरा रोड से गांव तक बनाया गया संपर्क मार्ग अब जर्जर हो गया है। गांव के विद्यालय पर पहले बलिदानी का नाम लिखा गया था, लेकिन बाद में हटा दिया गया। एसडीएम शाश्वत त्रिपुरारी कहते हैं प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं है, संबंंधित लेखपाल व राजस्व निरीक्षक से रिपोर्ट मंगाकर जो भी सहायता नियमानुसार मिल सकती है, दिलवाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें