फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: विवाहिता की मौत, हत्या करने का आरोप

Wed, 11 Jun 2025 01:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना पाली मुकीमपुर के गांव बनुपुरा निवासी संगीता (34) पत्नी बंटी कुमार की सोमवार की शाम मौत हो गई। खबर पाकर पहुंचे मायके पक्ष ने हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



दादों थाने के गांव बैंजना निवासी संगीता पुत्री किताब सिंह की शादी 13 वर्ष पहले थाना पाली मुकीमपुर के गांव बनुपुरा निवासी बंटी कुमार के साथ हुई थी। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी।



इस पर पाली मुकीमपुर थाना पुलिस पहुंच गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद मायके वाले शव अपने गांव बैंजना ले गए जहां शव का अंतिम संस्कार किया। थाना प्रभारी चरन सिंह नागर ने कहा कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें