पाली मुकीमपुर के गांव में मऊपुर भाऊपुर निवासी कमलेश (25) पत्नी प्रेमपाल ने रविवार को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मायके वालों ने दहेज खातिर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मृतका के भाई दिनेश पुत्र घमंडी लाल निवासी गांव गोविंदपुर फगोई लोधा ने तहरीर देकर बताया कि करीब चार साल पहले कमलेश की शादी की थी। शादी में क्षमता के अनुसार करीब छह लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति, जेठ, देवर और जेठानी अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मना करने पर उसे पीटते थे। थाना प्रभारी रवि चंद्रवाल ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।