अकराबाद में दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते युवा
- फोटो : samvad
कस्बे में सर्विस रोड पर रविवार को राज्यस्तरीय दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता की शुरुआत बरौली विधायक व युवा भाजपा नेता अभिमन्यु सिंह ने की। चार किमी की दौड़ में हाथरस निवासी रघुवीर प्रथम, दिल्ली निवासी अंकित द्वितीय, अकराबाद निवासी सुनील ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
प्रतियोगिता में दूर दराज से आए सैकड़ों युवाओं ने प्रतिभाग किया। 400 मीटर दौड़ में बागपत के विवान कुमार प्रथम, सौरभ द्वितीय व करन तृतीय रहे। बालिका वर्ग में कोसीकलां की अवनि प्रथम, बागपत की प्रियंका द्वितीय, मेरठ की मानसी तृतीय स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में दाऊजी निवासी आकाश प्रथम, राया निवासी सुमित द्वितीय, अलीगढ़ निवासी विश्वजीत तृतीय स्थान पर रहे। 1600 मीटर दौड़ में सोनई निवासी हरिओम, अलीगढ़ निवासी विकास द्वितीय, अकराबाद निवासी मोहित तृतीय पर रहे।
दूसरे राउंड की 1600 मीटर दौड़ में बनारस की कोमल पटेल प्रथम, बागपत की अर्चना द्वितीय, दाऊजी की रानी चौधरी तृतीय स्थान पर रहीं। स्कूल प्रबंधन की ओर से प्रतियोगिता में विजयी सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। आयोजन राजेश यादव कान्वेंट स्कूल की ओर किया गया था। प्रतियोगिता में विभिन्न शहरों को तीन सौ खिलाडि़यों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान किसान सेवा संगठन के जिलाध्यक्ष राहुल यादव, समाजसेवी विजय यादव, प्रदीप यादव, कुलदीप यादव, अभिषेक यादव, आकाश यादव आदि मौजूद रहे।