फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी करके फंस गया: डेढ़ लाख में मिली पत्नी 50 हजार-मोबाइल लेकर गई, 80 हजार में दूसरी मिली, फिर हुआ यह हाल

Fri, 26 Jul 2024 03:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

युवक ने दलाल से इसकी शिकायत की तो उसने कहा कि वह दूसरी शादी करा देगा, लेकिन 80 हजार रुपये लगेंगे। इस पर युवक राजी हो गया और 21 जुलाई को कार से दोनों जिला मिर्जापुर के थाना व गांव जमालपुर पहुंच गए। फिर हुआ यह ... 
विज्ञापन
लुटेरी दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना पालीमुकीमपुर के गांव रामपुर गोसाई निवासी एक युवक को दलाल के माध्यम से विवाह करना भारी पड़ गया। डेढ़ लाख रुपये में तय हुई पहली शादी के 15 दिन बाद ही पत्नी 50 हजार रुपये नकद और मोबाइल लेकर चली गई। उसी दलाल के माध्यम से 80 हजार रुपये में दूसरी महिला मिली तो उसने आधे रास्ते के बाद साथ जाने से इन्कार कर दिया। इस तरह से लगभग तीन लाख रुपये जाने के बाद युवक खुद को ठगा महसूस कर रहा है।

विज्ञापन


थाना पालीमुकीमपुर के गांव रामपुर गोसाई निवासी एक युवक ने पुलिस को बताया कि उसने बुलंदशहर जनपद के थाना डिबाई के गांव खानपुर निवासी एक दलाल के माध्यम से इलाहाबाद निवासी एक महिला से विवाह किया था। इसके लिए उसने ढाई बीघा जमीन बेच कर बीस दिन पहले डेढ़ लाख रुपये जुटाए थे। दलाल ने शादी करवाने के लिए डेढ़ लाख रुपये लिए। वह महिला लुटेरी दुल्हन निकली। 15 दिन तक घर में रहने के बाद महिला 50 हजार रुपये और मोबाइल लेकर फरार हो गई।

युवक ने दलाल से इसकी शिकायत की तो उसने कहा कि वह दूसरी शादी करा देगा, लेकिन 80 हजार रुपये लगेंगे। इस पर युवक राजी हो गया और 21 जुलाई को कार से दोनों जिला मिर्जापुर के थाना व गांव जमालपुर पहुंच गए। वहां पहुंच कर दलाल ने अपने साथी बुलाए और युवक से 80 हजार रुपये ले लिए। जिसमें 50 हजार पर फोन-पे पर व 30 हजार रुपये नकद लिए गए। इसके बाद एक महिला को दलाल ने ये कहकर युवक के साथ कार में बैठा दिया कि तुझे तेरे पति के साथ भेज रहे हैं। उसके साथ गांव जमालपुर का ही एक दलाल बैठा दिया। यह दलाल खुद को दुल्हन का भाई बता रहा था।
विज्ञापन


25 जुलाई की दोपहर युवक महिला को लेकर गंगीरी चौराहे पर आया और एक होटल पर खाना खाने के लिए रुका। इसी बीच महिला व उसके साथ जो दलाल था, दोनों ने आगे जाने से मना दिया। दोनों वापस मिर्जापुर चल दिए तो युवक ने अपने साथियों के साथ बीच चौराहे पर दोनों को पकड़ लिया। दोनों पक्षों में खींचातानी होने लगी। युवक कह रहा था कि वह दुल्हन को साथ लेकर जाएगा। महिला कह रही थी कि वह साथ नहीं जाएगी। मामला गंगीरी थाने पहुंच गया। पुलिस ने महिला को उसके रिश्ते के भाई के साथ मिर्जापुर वापस भेज दिया। थाना पालीमुकीमपुर पुलिस ने बताया कि उनके पास किसी पक्ष से कोई शिकायत नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें