फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी से तंग विवाहिता ने मांगी इच्छा मृत्यु

Mon, 08 Aug 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बन्नादेवी इलाके की एक नवविवाहिता ने निकाह के बाद की जिंदगी से तंग आकर पुलिस अधिकारियों से इच्छा मृत्यु मांगी है। उसने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में जो कहानी लिखी है, उस पर गौर करें तो सौतेले वालिद ने उसे शादी के नाम पर बेच दिया।
विज्ञापन

अब पति उसका यौन उत्पीड़न करता है और दोस्तों से दुष्कर्म कराता है। यह सब सहन न कर पाने पर जब वह मायके आई तो यहां पिता ने फटकार दिया। इससे तंग आकर जान देने ट्रैक पर पहुंची तो लोगों ने बचा लिया। अब उसने पुलिस से मदद व इच्छा मृत्यु मांगी है।
महिला ने अधिवक्ता सरदार मुकेश सैनी के माध्यम से पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारी को भेजी शिकायत में कहा है कि पांच माह पहले शादी गैर जिले के युवक से हुई। वह युवक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के साथ बेहद गंदी हरकतें करता है।
विज्ञापन

यौन उत्पीड़न के नाम पर कुकर्म व शरीर के हिस्सों को जलाता है। अपने दोस्तों से भी दुष्कर्म कराता है, जबरन शराब पिलाता है और कहता है कि तीन लाख रुपये में खरीदा है। पूरी कीमत वसूलेगा। इसकी शिकायत ससुरालियों से करने पर वह कुछ नहीं कहते।
ज्यादा विरोध किया तो पिछले दिनों वह उसे ससुराल से मायके के पास रास्ते में छोड़ गया। वह मायके पहुंची तो सौतेले वालिद आदि ने फटकारकर भगा दिया। वह ट्रैक पर मरने पहुंच गई। मगर लोगों ने बचाया। बाद में किसी तरह अधिवक्ता व अन्य लोगों की मदद से पुलिस से शिकायत करने पहुंची।
 शिकायत में उसने इच्छा मृत्यु के साथ-साथ मायके व ससुराल पक्ष पर कार्रवाई का अनुरोध किया है। रविवार को इस संबंध में एसएसपी से शिकायत हुई, जिस पर एसएसपी ने बन्नादेवी पुलिस को जांच व आश्वयक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें