रियो में जीता भारत, मनाया जश्न
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रियो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम की पहली जीत पर गांव अलहदादपुर में खूब जश्न मना। ग्रामीण एक दूसरे के गले मिले और मिठाइयां खिलाईं। इसकी वजह है भारत की जीत में देवेंद्र वाल्मीकि की महत्वपूर्ण भूमिका। वह इसी गांव के हैं। देवेंद्र वाल्मीकि व उनके भाई युवराज वाल्मीकि का नाम आते ही गांव वालों के चेहरा खिल उठते हैं।
रियो ओलंपिक में शनिवार को आयरलैंड के साथ पहले मुकाबले में भारत ने उसे 3-2 से पराजित किया। मैच के दौरान गांव वाले अपने टीवी सेट से चिपके रहे। जैसे ही जीत की घोषणा हुई पूरा गांव खुशी से चिल्ला उठा। देवेंद्र के परिजनों को ग्रामणाें ने गले से लगा लिया। फिर एक दूसरे को मिठाई खिलाई कर बधाई दी।
देवेंद्र के चचेरे भाई सुरेश तो जैसे फूले नहीं समा रहे हैं। उन्होंने बताया कि खेल के बारे में वह ज्यादा नहीं जानते, पर जीत का जश्न मनाने से नहीं चूकते। उसके परिवार वाले भारत की जीत के लिए निरंतर प्रार्थना कर रहे थे। जश्न मनाने वालों में प्रेमवती, सुरेश पाल, अजय, सचिन, दौजीलाल, राकेश, केलादेवी, गजेंद्र, बिशाल आदि आगे-आगे रहे। उल्लेखनीय है कि देंवेंद्र इस गांव के हैं जरूर पर रहते मुंबई में हैं।
युवराज व देवेंद्र इस गांव के अनमोल रत्न हैं। इनको लेकर गांव वालों को गर्व है। उनकी वजह से गांव के युवाओं को कुछ कर गुजरने की प्रेरणा मिलती है। इनकी जीत पर गांव वाले खूब जशभन मनाते हैं।
पिंकू ठाकुर, ग्रामीण