फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंड-बाजा और बरात: बाजारों में लौटी रौनक, 300 करोड़ के कारोबार की उम्मीद, दावत के लिए हो जाएं तैयार

Sun, 02 Nov 2025 03:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सराफा बाजार के क्षेत्र में सोने और चांदी के दाम नीचे आने से आभूषणों की मांग में उछाल है। इसके अलावा कपड़े, कैटरिंग और डेकोरेशन, खान-पान ऑटो मोबाइल्स और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में रौनक है। ऑटोमोबाइल्स कारोबारी दुष्यंत प्रताप सिंह कहते हैं कि शादी के उपहारों और नए वाहनों की खरीदारी की जा रही है। 
विज्ञापन
शादी - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ शहर में शनिवार से बाजारों में रौनक लौट आई है। विवाह समारोहों की धूम शुरू हो गई है। राज्य वस्तु एवं सेवा कर विभाग के मुताबिक इस पूरे सहालग (विवाह सीजन) में अलीगढ़ के विभिन्न सेक्टरों में 300 करोड़ रुपये तक का कारोबार होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


शादियों के कारण शहर के प्रमुख बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। अलीगढ़ टेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप गंगा कहते हैं कि खास तौर पर बैंक्वेट हॉल और होटल में बुकिंग लगभग फुल हो चुकी हैं। अलीगढ़ सराफा कमेटी के अध्यक्ष विजय कुमार कहते हैं कि सराफा बाजार के क्षेत्र में सोने और चांदी के दाम नीचे आने से आभूषणों की मांग में उछाल है। इसके अलावा कपड़े, कैटरिंग और डेकोरेशन, खान-पान ऑटो मोबाइल्स और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में रौनक है। ऑटोमोबाइल्स कारोबारी दुष्यंत प्रताप सिंह कहते हैं कि शादी के उपहारों और नए वाहनों की खरीदारी की जा रही है। 

विज्ञापन

तुलसी बिना अधूरे हैं मांगलिक अनुष्ठान : पूर्णानंदपुरी

देवोत्थान एकादशी के उपलक्ष्य में तुलसी विवाह का आयोजन किया गया। वैदिक ज्योतिष संस्थान के स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज ने कहा कि तुलसी बिना मांगलिक अनुष्ठान अधूरे होते हैं। उनके सानिध्य में चल रहे 108 कुंडीय महायज्ञ में शनिवार को आचार्य गौरव शास्त्री, रवि शास्त्री, विनीत शास्त्री, कृष्णा, मोनू, विवेक आदि ने पूजन कराया।

नंद भवन में हुआ तुलसी विवाह
एकादशी पर जयगंज स्थित नंद भवन में नंद लाल माहेश्वरी के सानिध्य में पंडित गोपाल शास्त्री द्वारा तुलसी विवाह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने मंगल गीत गाए। तुलसी को चुनरी ओढ़ाकर शृंगार किया। इसके बाद नंद लाल माहेश्वरी ने तुलसी की सात परिक्रमा कराई। तुलसी विवाह में दीपक माहेश्वरी, सुधीर शर्मा, गुलाल प्रजापति, सुरेंद्र माहेश्वरी, प्रमोद आदि मौजूद रहे।

मनचाहा फल देते हैं भगवान विष्णु : पुनीता
रावण टीला स्थित चेतन आश्रम में एकादशी उद्यापन आयोजित किया गया। आश्रम की संचालिका साध्वी पुनीता चेतन ने कहा कि देवोत्थान एकादशी पर जो भी भक्त भगवान विष्णु का पूजन करता है, उसकी सभी मनोकामना पूर्ण होती हैं। इस मौके पर किरन सिंह, श्री देवी शर्मा, शारदा अग्रवाल, सोमवती गोस्वामी, मिथलेश गोस्वामी, अनीता, सुनीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें