फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: गहरी नींद में सो रहे परिवार पर गिरी दीवार, एक की मौत, चार घायल

Tue, 21 Jul 2020 12:06 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस
विज्ञापन
घर की दीवार के नीचे दबे पांच लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की हसायन कोतवाली के गांव खिटौली में एक दीवार के गिरने से घर में सो रहे पांच लोग दब गए। सभी को उपचार के लिए जिला बागला अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन


घायलों में से एक की मौत हो गई, जबकि चार लोगों का उपचार जारी है।  घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम सिकंदराराऊ मौके पर पहुंचे।

बताया गया कि गांव खिटौली में बाबू सिंह के दो बेटे, एक बहू और तीन बच्चे घर में बने शेड में सो रहे थे। सोमवार रात लगातार हुई भारी बारिश से घर की दीवार भरभरा कर गिर गई।

दीवार के गिरने से उसके नीचे सो रहे धर्मेंद्र, भाई मुकेश तीन बच्चे अर्चना, अनन्या और आयुष दब गए। दीवार गिरने की आवाज से परिवार और आसपास के लोग जाग गए।
विज्ञापन


सभी को बाहर निकाला गया। घायलों को बागला जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर सिकंदराराऊ एसडीएम विजय शर्मा भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें