रमजान के पवित्र महीने में भी बिजली कटौती पीछा नहीं छोड़ रही। शुक्रवार को दिनभर बिजली न आने से कस्बे में लोग पानी को तरस गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कटौती के विरोध में बिजली विभाग का पुतला फूंककर विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया।
कांग्रेस नेता शब्बू खान नेे कहा कि सपा सरकार में किसी भी जाति के त्योहार या धार्मिक आयोजनों पर बिजली नहीं दी गई। यह सरकार पब्लिक को परेशान करने के लिए बनी है। यहां पब्लिक त्राहि त्राहि कर रही और अफसर और नेता आराम फरमा रहे हैं। सपा सरकार में लूट खसूट मची गई है। कहा कि बिजली मात्र चार-पांच घंटे ही आ रही है।
इससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस दौरान कांग्रेस के नगर उपाध्यक्ष मुईन चौधरी, हामिद हसन, जहीर सादाब, साहिल, उवैश, इमरान, हाफिज, नौशाद, कामिल, समद, साजिद, दिनेश, छोटू, बसंत, शानू, नसर, बख्तावर आदि थे।