एसडीएम को ज्ञापन देते स्कूल प्रबंधक
- फोटो : samvad
वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक महासभा के पदाधिकारियों द्वारा एसडीएम सुमित सिंह को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में परिवहन एवं शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालयों में भौतिक परीक्षण एवं पोर्टल पर विवरण अपलोड कराने के संदर्भ में विद्यालयों के संचालकों को हो रही समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई।
ज्ञापन में मांग की गई है कि विद्यालयों के वाहनों का भौतिक परीक्षण एवं पोर्टल पर विवरण अपलोड कराए जाने की अंतिम तिथि 15 से बढ़ाकर 20 अप्रैल की जाए। इस दौरान डॉ. दिवाकर भारद्वाज, पवन शर्मा, गौरव शर्मा, रविंद्र राजपूत, कपिल कुमार, सूरजपाल सिंह, योगेश राजपूत, बिट्टू शर्मा, राजेश शर्मा, राजपाल यादव, गिरीश यादव, अंकित यादव, पंकज शर्मा, सुनील सक्सेना, मनु देव भारद्वाज, चंद्रभान लोधी, ललित वर्मा, उमेश कुमार, रामेश्वर दयाल आदि मौजूद रहे।