दिल्ली में धरना देने पहुंचे चंडौस क्षेत्र के शिक्षक।
- फोटो : samvad
टीईटी परीक्षा अनिवार्य किए जाने के विरोध में शनिवार को चंडौस क्षेत्र के करीब 150 शिक्षकों ने दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंच कर धरना-प्रदर्शन में भाग लिया। अपनी मांगों को लेकर धरना स्थल पर पहुंचे केंद्र सरकार के प्रतिनिधि सांसद जगदम्बिका पाल को ज्ञापन सौंपा।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरटीई एक्ट लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी परीक्षा अनिवार्य करने का शिक्षक विरोध कर रहे हैं। धरने पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. अमित चौहान, मंत्री अशोक चौधरी, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष होड़ल सिंह, अमर सिंह, चोब सिंह, अमरपाल राघव, रितु सिंह, सुमन देवी आदि अध्यापक मौजूद रहे।