हेरिटेज इन्टरनेशनल स्कूल की प्रबंध समिति ब्रजधाम ऐजूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य पीयूष नन्दन व पारुल वार्ष्णेय ने बताया कि राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात और उनके व्यवहार को अपने यादों की तिजोरी में संभाल कर रखेंगे।
हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक परिवार के साथ बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिले। उन्होंने राज्यपाल को अलीगढ़ का ताला भेंट किया। एएमयू में पढ़े राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने ताला स्वीकार करते हुए कहा कि आप लोगों ने मेरे दिल पर मोहब्बत का ताला लगा दिया। यह यादगार पल कभी नहीं भूल पाऊंगा।
विज्ञापन
हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक पीयूष नंदन व पारूल वार्ष्णेय ने बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से पटना स्थित गर्वनर हाऊस पर शिष्टाचार भेंट की। पीयूष नंदन ने बताया कि अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकाल कर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात हुई। अलीगढ़ की पहचानप विशिष्ट पुरानी डिजाइन का ताला भेंट किया। ताले की भेंट स्वीकार करते हुए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि आप लोगों ने मेरे दिल पर मोहब्बत का ताला लगा दिया है। यह यादगार क्षण कभी नहीं भुलाया जाएगा। आप लोग मेरे बेटे और बेटी जैसे हैं, कभी भी मुझसे मिलने के लिये औपचारिकता की जरुरत नहीं है।
हेरिटेज इन्टरनेशनल स्कूल की प्रबंध समिति ब्रजधाम ऐजूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य पीयूष नन्दन व पारुल वार्ष्णेय ने बताया कि राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात और उनके व्यवहार को अपने यादों की तिजोरी में संभाल कर रखेंगे। विदित है कि बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान यूपी के बुलंदशहर से हैं। उन्होंने एएमयू से भी शिक्षा प्राप्त की है।