फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आरटीआई का जवाब नहीं देने पर दो पंचायत सचिवों की शिकायत की

विज्ञापन
विज्ञापन
दो गांवों में बीते वर्ष कराए गए विकास कार्यों की सूचना ग्राम पंचायत सचिव आरटीआई (सूचना का अधिकार) डालने के वावजूद नहीं दे पा रहे। इसको लेकर डीएम से शिकायत की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत छिड़ावली के अवधेश कुमार व इमलानी गांव के खेमसिंह ने बीते साल अक्टूबर में आईरटीआई के तहत बीते वर्ष ग्राम पंचायत में हुए विभिन्न निर्माण कार्य व मनरेगा में हुए कार्यों का ब्योरा मांगा था। 25 अक्तूबर को डीएम कार्यालय से जवाब देने के आदेश हुआ, लेकिन सूचना नहीं दी गई। खंड विकास अधिकारी ने नौ जनवरी को छिड़ावली ग्राम सभा की पंचायत सचिव व इमलानी ग्राम सभा को निश्चित समय में सूचना देने का आदेश कर दिया। इस मामले में डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही विकास कार्यों में भारी गड़बड़ी की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें