फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12.83 करोड़ के घोटाले में मैनेजर, दो कैशियर बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक कासिमपुर शाखा में आठ साल बाद हुई कार्रवाई में 11.83 करोड़ रुपये के घोटाले में संबंधित शाखा के तत्कालीन प्रबंधक व कैशियर को बर्खास्त कर दिया गया है। इसी तरह से गोंडा सहकारी बैंक शाखा के कैशियर को एक करोड़ के घोटाले में बर्खास्त कर दिया गया है। सोमवार को हुई बोर्ड बैठक में इन फैसलों पर आधिकारिक मुहर लग गई है।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक की चेयरमैन व भाजपा नेता उमेश कुमारी ने बताया कि उक्त सभी घोटाले पूर्ववर्ती सपा सरकार में हुए थे। जानकारी मिलने पर उन्होंने जांच पड़ताल कराई। जांच के बाद जिला सहकारी बैंक कासिमपुर शाखा के तत्कालीन प्रबंधक अनिल कुमार नंदा, कैशियर बृजेश कुमार अवस्थी को बर्खास्त कर दिया गया है। इसी तरह से एक करोड़ का घोटाला करने के आरोप में गोंडा के कैशियर विपिन कुमार को बर्खास्त किया गया है।
ये फैसला सोमवार की बोर्ड बैठक में हुआ। हंगामेदार बोर्ड बैठक में नौ बाबुओं का प्रमोशन जूनियर ब्रांच मैनेजर के पद पर नहीं होने का मुद्दा भी छाया रहा। क्योंकि यूनियन नेता शिशिर शर्मा और मुकेश कुमार को छोड़ कर किसी का प्रमोशन नहीं हुआ। बैंक अधिकारी कह रहे थे कि यूनियन के नेता और नेताओं की करीबी के कारण दो लोगों का प्रमोशन हो गया, उनका नहीं हुआ। इधर, सोमवार को हुई इस बैठक को कोरोना काल में स्थगित करने की मांग हुई थी। बोर्ड के 14 सदस्यों में से 9 सदस्य नहीं चाहते थे कि ये बोर्ड बैठक हो।
विज्ञापन

हाथरस निवासी कुछ डायरेक्टरों का कहना था कि वह वर्तमान में कंटेनमेंट जोन में हैं। इसलिए बैठक में शामिल नहीं हो सकते हैं, अत: बोर्ड की बैठक स्थगित कर दी जाए। इस खेमे के दूसरे चार डायरेक्टर बैठक करना चाहते थे। वह चेयरमैन उमेश कुमारी के पक्ष में रहे। मामला डीएम तक पहुंचा तो उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को मौके पर भेजा। सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंच कर सभी को समझा बुझा कर कोविड- 19 के दिशा निर्देशों के साथ बैठक संपन्न कराई। बोर्ड बैठक में सदस्य शिव नारायण शर्मा, शैलेंद्र भान पचौरी सहित अन्य डायरेक्टर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें