फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत...दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती मेडिकल कालेज के प्रोफेसर अब स्वस्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती जेएन मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर अब पूरी तरह कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। एक महीने पहले वह कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे, जिसके बाद उन्हें पहले मेडिकल कॉलेज और बाद में दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

उनकी पत्नी जो कि स्वास्थ्य विभाग की एक रिटायर्ड अधिकारी हैं, उन्होंने बताया कि प्रोफेसर के मंगलवार को घर आने की संभावना है। उनके कुछ टेस्ट और कुछ औपचारिकताएं बची हैं। इनके पूरे होने के बाद प्रोफेसर की अस्पताल से घर के लिए छुट्टी कर दी जाएगी। एक हफ्ते तक प्रोफेसर वेंटिलेटर पर रहे। बाद में धीरे-धीरे स्थिति में सुधार हो गया।
जेएन मेडिकल कॉलेज सहित पूरे चिकित्सक समुदाय के लिए यह राहत की बात है। कोरोना वायरस से लड़ रहे चिकित्सक समुदाय में अब तक 12 से अधिक चिकित्सक संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं हालांकि सभी स्वस्थ भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें