पलवल-अलीगढ़ कट पर वाहन का इंतजार कर रहे वीर सिंह को कार ने रौंद दिया। नोएडा की ओर से आ रही कार उन्हें रौंदते हुए डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
टप्पल थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर बस का इंतजार कर रहे एक व्यक्ति को कार ने रौंदा दिया। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई। कार अनियंत्रित होते हुए डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन
1 जनवरी शाम करीब पांच बजे टप्पल क्षेत्र के पलवल-अलीगढ़ कट पर वाहन का इंतजार कर रहे वीर सिंह (59) पुत्र बालमुकुंद निवासी गांव गजोली, मथुरा को कार ने रौंद दिया। नोएडा की ओर से आ रही कार उन्हें रौंदते हुए डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व पेट्रोलिंग टीम ने एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।
जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे का बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। वीर सिंह अपने गांव जाने के लिए टप्पल स्थित कट पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। थाना पुलिस ने बताया है कि हादसे के बारे में परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।