फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: दिल्ली से बिहार जा रही महिला ने ट्रेन में बेटे को दिया जन्म, जच्चा-बच्चा स्वस्थ

Wed, 01 Jan 2025 11:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

साल 2025 के पहले दिन यानी 1 जनवरी और ट्रेन में महिला ने बेटे को जन्म दिया। पंडित मोहनलाल गाैतम महिला जिला अस्पताल में महिला को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
नवजात शिशु को जन्म देने के बाद अस्पताल ले जाती आरपीएफ की महिला जवान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस में दिल्ली से बिहार तक सफर कर रही एक प्रसूता ने 1 जनवरी को ट्रेन में ही बेटे को जन्म दे दिया। ट्रेन के अलीगढ़ स्टेशन पर आने पर प्रसूता व नवजात को उतार लिया गया। फिर एंबुलेंस की मदद से महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


आरपीएफ पोस्ट कमांडर अमित कुमार सिंह ने बताया कि 1 जनवरी को गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस में 32 वर्षीय हमीदा निवासी ए- 14 विकास विहार भारत कॉन्वेंट स्कूल पश्चिम दिल्ली अपने पति बुप्पी मियां के साथ आनंद विहार से बिहार तक यात्रा कर रहीं थीं। पंडित मोहनलाल गाैतम महिला जिला अस्पताल में महिला कांस्टेबल मोनिका यादव व सिंपल राजपूत की देखरेख में भर्ती कराया गया। जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें