अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी क्षेत्र के सरसिल स्थित मस्जिद वाली गली में आपसी विवाद में पति ने धारदार हथियार से हमला कर पत्नी की नृशंस हत्या कर दी। आरोपी पति मौके से फरार हो गया, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है । मृतका के बेटे ने आरोपी पिता के विरुद्ध तहरीर दे दी है, पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई में जुट गई है।
बन्नादेवी क्षेत्र के सारसोल स्थित मस्जिद वाली गली में शेर मोहम्मद अपनी पत्नी 50 वर्षीय जाफरी बेगम और तीन पुत्रों के साथ रहता है। मृतका के बेटे ने बताया उसका पिता शेर मोहम्मद 2 साल पहले शहर से बाहर रहकर काम करता था 2 वर्ष से वह अलीगढ़ में परिवार के साथ रह रहा था।
पिता का आए दिन घरेलू मामलों को लेकर उसकी मां से विवाद होता रहता था। शनिवार रात्रि भी उसके पिता का उसकी मां जाफरी बेगम से झगड़ा हुआ और रात्रि में किसी समय उसके पिता ने धारदार हथियार से उसकी मां पर हमला कर हत्या कर दी। परिजनों को घटना की जानकारी रविवार प्रातः 5:00 हुई तो पुलिस को सूचना दी । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।