फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमाज पढ़ने निकले युवक का कत्ल, खंगाले जा रहे सीसीटीवी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊपरकोट स्थित जामा मस्जिद के पीछे कारखाने में खराद मशीन पर मजदूरी करने वाले युवक का रविवार तड़के बेरहमी से मुंह दबाकर कत्ल कर दिया गया। घटना उस समय हुई, जब वह घर से नमाज पढ़ने निकला था। काफी देर तक न लौटने पर जब परिवार वालों ने तलाश शुरू की तो वह मस्जिद के पीछे एक गली में तख्त पर बेसुध पड़ा मिला। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, मगर वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिवार ने युवक की दूसरी बीवी पर हत्या का आरोप लगाया है। मगर देर रात समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी है। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है और आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ही तुर्कमान गेट निवासी 35 वर्षीय मुशीर पुत्र मुन्ना खां सुबह पांच बजे घर से नमाज पढ़ने की कहकर निकला था। उसे जामा मस्जिद आना था। मगर न तो वह नमाज पढ़ने पहुंचा और न वापस घर लौटा। इस पर परिवार को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू की तो वह मस्जिद के पीछे गली नंबर दो में एक तख्त पर बेसुध पड़ा मिला। तत्काल अस्पताल ले जाया गया, मगर देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिवार में पत्नी फराह के अलावा दो बच्चे हैं। परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि मुशीर ने दूसरा निकाह भी कर रखा है। दूसरी बीवी उस पर अपने साथ रहने का दबाव बना रही थी। अंदेशा है कि इसी विवाद में उसकी हत्या हुई है। मौके से उसका मोबाइल भी गायब मिला है। इधर, पोस्टमार्टम में उसकी मौत का कारण मुंह दबने से दम घुटना और चेहरे पर खरोंच के निशान होना पाया गया है। इंस्पेक्टर कोतवाली रविंद्र सिंह के अनुसार मामले में देर रात तक तहरीर नहीं मिली थी। मगर पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। जिस महिला पर मौखिक आरोप लगाया गया है। उसे भी जांच के दायरे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें