फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद प्रेमिका ने ठुकराया तो युवक ने दे दी जान, शादी 24वें दिन फांसी पर लटककर दे दी जान

Mon, 02 Dec 2019 10:42 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

  • तड़के घर की सफाई के दौरान महिलाओं को लगी भनक
  • पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पड़ताल भी शुरू
विज्ञापन
मृतक प्रेमकिशोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी के बाद मोहल्ले की प्रेमिका द्वारा ठुकराए जाने से आहत गांधीपार्क की कुंवर नगर कॉलोनी के कारपेंटर युवक ने रविवार रात अपने कमरे में बंद होकर फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार तड़के जब परिवार को युवक की खुदकुशी की खबर लगी तो आनन-फानन उसका अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर ली। मगर खबर पुलिस तक पहुंची तो पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले में कमरे में मिले सुसाइड नोट के आधार पर जांच शुरू कर दी है। अपने छोटे भाई के नाम संबोधित सुसाइड नोट में साफ उल्लेख है कि उसके साथी ने साथ छोड़ दिया है। इसलिए वह यह कदम उठा रहा है। अब तू घर वालों का ध्यान रखना। 
विज्ञापन


वाकये के अनुसार फल की ढकेल लगाने वाले राजवीर सिंह के तीन बेटों में सबसे बड़े 35 वर्षीय प्रेमकिशोर की शादी इसी साल 8 नवंबर को एटा कोतवाली क्षेत्र के बगीपुर की ममता संग हुई थी। शादी के तीन दिन बाद उसकी मायके को विदाई हो गई। अब 8 दिसंबर को उसकी गौने की विदा होकर आनी थी। पुलिस के अनुसार प्रेम किशोर के मोहल्ले में किसी महिला से पिछले कई साल से रिश्ते थे। इन रिश्तों की भनक घर वालों को थी।

वह प्रेम किशोर पर उसे छोड़ने का दबाव बना रहे थे। इसी बीच प्रेम किशोर की शादी होने के चलते उसकी प्रेमिका ने भी उससे दूरी बनाना शुरू कर दिया था। इन्हीं बातों से आजिज आकर रविवार रात अपने कमरे में सोने गए प्रेमकिशोर ने रात में किसी समय मफलर का फंदा बनाकर पंखे से लटककर फांसी लगा ली। 
विज्ञापन


तड़के करीब तीन-चार बजे के मध्य परिवार की महिला सफाई करते हुए उसके कमरे तक पहुंची तो शव लटका देख शोर मचा दिया। इस पर घर वालों ने शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर ली। मगर सूचना पर पुलिस पहुंच गई। इंस्पेक्टर गांधीपार्क शंभू नाथ सिंह के अनुसार जांच पड़ताल में महिला से प्रेम संबंध की बात सामने आई है। 

साथ में कमरे में एक सुसाइड नोट मिला है, जो छोटे भाई जुगेंद्र के नाम संबोधित है। उसमें भी किसी साथी के छोड़कर जाने का जिक्र है। इससे साफ है कि खुदकुशी प्रेम संबंधों में की है। अभी परिवार ने कोई तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है। 

दो नंबरों को समय के साथ बताया खुदकुशी के लिए जिम्मेदार
सुसाइड नोट में साफ लिखा है कि उसके साथी ने साथ छोड़ दिया है, जिसकी वजह से वह यह कदम उठा रहा है। अब उसे कुछ और नजर नहीं आ रहा। कॉल डिटेल की जांच कराने से भी सच्चाई उजागर हो जाएगी। उसने दो मोबाइल नंबर व उनकी कॉल के समय 11:07 बजे वह 10:42, 10:31 बजे के समय का भी उल्लेख किया है। साफ कहा है कि इनकी जांच से सब कुछ सामने आ जाएगा। लिखा है कि यही नंबर हैं जो उसकी मौत के जिम्मेदार हैं। 

रोती बिलखती पहुंची नवविवाहिता
इस मौत की खबर पर मायके में मौजूद वह नवविवाहिता भी अपने मायके पक्ष के साथ दोपहर में यहां रोते बिलखते पहुंच गई, जिसके हाथ की मेहंदी भी नहीं छूटी थी। उसने शायद अभी यह भी सही से नहीं जाना होगा कि ससुराल में कौन-कौन क्या हैं। पहली विदाई के बाद जब वह लौटी तो उसके पति का शव देखने को मिला। उसका हाल बेहाल था। उसे लोग संभाल नहीं पा रहे थे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें