फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: धूपबत्ती के धंधे से महकी ममता-शिवि की जिंदगी

Sun, 20 Sep 2026 02:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
धूपबत्ती व अगरबत्ती बनातीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
अतरौली के गांव भवीगढ़ की ममता दीक्षित और शिवि शर्मा ने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर अपने भविष्य को नई दिशा दी है। दोनों महिलाओं ने धूपबत्ती, अगरबत्ती व मच्छर मारने वाली अगरबत्ती बनाकर अपनी जिंदगी को तरक्की की खुशबू से महकाया है।
विज्ञापन


इस कारोबार से उन्हें न केवल अच्छी आय मिल रही है, बल्कि वे अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बना रही हैं। ममता और शिवि ने बताया कि वे आगरा से पाउडर आधार मंगाती हैं। इसके बाद वे उसमें डीपी तेल और इत्र मिलाकर धूपबत्ती तैयार करती हैं। उनके द्वारा बनाई गई धूपबत्ती की मांग अतरौली, हरदुआगंज और बारह नंबर तक के क्षेत्रों में है।

उन्होंने अपने साथ शिखा शर्मा, प्रीति दीक्षित और ममता चौधरी जैसी अन्य महिलाओं को भी जोड़ा है। इन महिलाओं को भी इस कार्य से रोजगार मिला है। उनका यह प्रयास ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता का उदाहरण बन गया है। वे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा कर रही हैं। वे गांव की दूसरी महिलाओं के लिए भी मिसाल बन गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें