फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: युवती के अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 22 सिम-11 क्रेडिट कार्ड बरामद, भेजा जेल

Wed, 10 Jul 2024 11:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आरोपी ने स्वीकारा कि वह पूर्व में हाथरस से युवती के अपहरण के मुकदमे में जेल गया था। बाद में मोबाइल की दुकान चलाने लगा। इसी बीच उसने नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी शुरू कर दी। इस घटना में जेल गई युवती को भी इसी तरह नौकरी लगवाने के नाम पर झांसे में लिया था।
विज्ञापन
गिरफ्तार मुख्य आरोपी - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के क्वार्सी क्षेत्र की युवती को नौकरी का झांसा देकर अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को भी दबोच लिया है। उसके पास से घटना में प्रयुक्त हुंडई कार भी बरामद हुई है। यह कार उसने पिछले दिनों सुरक्षा विहार इलाके से चुराई थी। 

विज्ञापन

 
क्वार्सी क्षेत्र की युवती की मधुवन विहार बरौला बाईपास बन्नादेवी निवासी दीपक नाम के युवक से दोस्ती थी। दीपक ने एपल कंपनी में नौकरी दिलाने के बहाने युवती को 28 जून को क्वार्सी चौराहे पर मिलने बुलाया। यहां से वह उसे कार में बैठाकर सांगवान सिटी स्थित अपने किराये के फ्लैट में ले गया। जहां आठ दिन तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। बाद में युवती के ही मोबाइल से उसके परिवार से जब फिरौती मांगी गई तो पुलिस हरकत में आई।

पुलिस ने मामले में 9 जुलाई को एक नाबालिग आरोपी, एक युवती सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मुख्य आरोपी दीपक भाग गया था। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त कार, दो चोरी के मोबाइल, पीड़ित युवती का क्षतिग्रस्त मोबाइल, 22 सिम, पैनकार्ड, 11 क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्ड बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने स्वीकारा कि वह पूर्व में हाथरस से युवती के अपहरण के मुकदमे में जेल गया था। बाद में मोबाइल की दुकान चलाने लगा। इसी बीच उसने नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी शुरू कर दी। इस घटना में जेल गई युवती को भी इसी तरह नौकरी लगवाने के नाम पर झांसे में लिया था। हालांकि, वह उसके साथ अपराध में शामिल हो गई थी। फिर वह मजबूरी में उसी के साथ काम करने लगी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें