फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एपीएल के फाइनल में पहुंची माहेश्वरी सुपर किंग्स, समृद्धि टाइगर्स को पांच रन से हराया

Sun, 04 Jun 2023 07:31 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एपीएल के सेमीफाइनल में 20 ओवर के मैच में माहेश्वरी सुपर किंग्स ने 178 रन का स्कोर बनाया। जवाब देने उतरी समृद्धि टाइगर्स टीम 173 रन पर सिमट गई। माहेश्वरी सुपर किंग्स ने पांच रन से जीतकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
एपीएल के सेमीफाइन मैच का दृश्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के महुआ खेड़ा स्थित अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मैदान पर चल रही अलीगढ़ प्रीमियर लीग के फाइनल का टिकट माहेश्वरी सुपर किंग्स ने कटा लिया। एलिमिनेटर सेमीफाइनल में सुपर किंग्स ने समृद्धि टाइगर्स को पांच रन से हरा दिया। अब समृद्धि टाइगर्स का मुकाबला ध्रुव लॉक्स चैलेंजर्स से होगा। 

विज्ञापन


रविवार को 20 ओवर के मैच में माहेश्वरी सुपर किंग्स ने 178 रन का स्कोर बनाया। नमन शर्मा ने 63 रन और निशांत ठाकुर ने 48 रन बनाए। समृद्धि टाइगर्स के दीपक चौधरी ने तीन विकेट झटके। जवाब देने उतरी समृद्धि टाइगर्स टीम 173 रन पर सिमट गई। अनुज राजपूत ने 74 रन बनाए। माहेश्वरी सुपर किंग्स के प्रशांत शर्मा ने तीन और निशांत ठाकुर व शुभम गौतम ने दो-दो विकेट झटके। माहेश्वरी सुपर किंग्स ने पांच रन से जीतकर फाइनल में जगह बनाई। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार निशांत ठाकुर को मुख्य अतिथि एसपी पुनीत द्विवेदी ने दिया।

क्वालीफायर सेमीफाइनल में सहारा अलीगढ़ की टीम 80 रन पर सिमट गई। सौरव चौधरी ने 19 रन बनाए। ध्रुव लॉक्स के अमित ने चार विकेट झटके। जवाब में उतरी ध्रुव लॉक्स की टीम ने 10.1 ओवर में 2 विकेट पर 81 रन बनाकर  आठ विकेट से मैच जीत लिया। तनिष्क मित्तल ने 37 रन और माधव वशिष्ठ ने 32 रन का योगदान दिया। 
विज्ञापन


सहारा अलीगढ़ की तरफ से आदिल अल्वी ने दो विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार तनिष्क मित्तल, हेमंत शर्मा और जादौन राइडर्स क्रिकेट क्लब के मालिक अर्जुन सिंह फकीरा ने दिया। इस अवसर पर सुमित सराफ, संजय माहेश्वरी, मसूदुज्जफर अमीनी, शाकिर उस्मानी, अमित राजौरिया आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें