फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: महेश नवमी महोत्सव आयोजन, लोक नृत्य और नाटक की प्रस्तुति से बच्चों ने मन मोहा

Sun, 04 Jun 2023 12:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

महेश नवमी महोत्सव में बच्चों ने लोक नृत्य और नाटक की प्रस्तुति से पदाधिकारियों का मन मोह लिया। माहेश्वरी महिला मंडल ने प्रतियोगिताएं के विजेताओं को पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ रोड स्थित वीएम गार्डन में शनिवार को महेश नवमी महोत्सव में लोकनृत्य, डांस प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि रेखा माहेश्वरी व विशिष्टि अतिथि कविता माहेश्वरी ने दीप जलाकर किया। इस दौरान बच्चों ने लोक नृत्य और नाटक की प्रस्तुति से पदाधिकारियों का मन मोहा।

विज्ञापन


रेखा माहेश्वरी ने माहेश्वरी समाज द्वारा देश हित किए गए योगदान के बारे में बताया। कविता माहेश्वरी ने समाज की सभी महिलाओं से समाज के कार्य में जुड़ने का आह्वान किया। माहेश्वरी महिला मंडल ने प्रतियोगिताएं के विजेताओं को पुरस्कार बांटे। मंच संचालन लवी माहेश्वरी एवं दीपक राठी ने किया।

इस मौके पर माहेश्वरी समाज अध्यक्ष डॉक्टर डॉ. गजेंद्र पाल माहेश्वरी, उपाध्यक्ष पंकज माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष अमित माहेश्वरी, मंत्री अनुज लाहोटी, निलेश माहेश्वरी, दुजेंद्र माहेश्वरी, आशु माहेश्वरी, विष्णु माहेश्वरी, अंजलि माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें