पत्रकारों से वार्ता करते अंकित, दीपक, ऋषि, नितिन, धीरज व अन्य।
- फोटो : Rupesh
जयगंज के मंगलेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। कांवड़ियों के लिए रात 12 बजे से जलाभिषेक और रुद्राभिषेक शुरू होगा। मंदिर समिति की तरफ से दूध, कॉफी, फल, गर्म पानी और दवाइयों का इंतजाम किया गया है।
शनिवार को मंदिर में आयोजित पत्रकार वार्ता में पदाधिकारियों ने बताया कि यूक्त्रस्ेन में फंसे भारतीय की सकुशल वापसी के लिए विशेष पूजा आयोजित की जाएगी। एक मार्च को मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें चार डोले, बैंड-बाजे, ढोल नगाड़े, झांकियां, प्रसाद के ठेले आदि होंगे। शोभायात्रा में राजराजेश्वर मंदिर, गौरांग प्रेम मंडल और नागेश्वर मंदिर के डोले शामिल होंगे।
इस मौके पर भारतेंदु पंडित, दीपक सराफ, ऋषि वार्ष्णेय, अंकित वार्ष्णेय, नितिन गोयल, धीरज अग्रवाल, डॉ. संजीव उपमन्यु, आशीष वार्ष्णेय, राजा शर्मा, संजीव सक्सेना, यतेंद्र वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।