फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः धूमधाम से निकली अग्रसेन शोभायात्रा, लगे जयकारे

विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव पर शोभायात्रा में झूमते पदाधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
श्री अग्रवाल युवा संगठन की ओर से रविवार को हर्षोल्लास के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। सुबह महायज्ञ के साथ महोत्सव शुरू हुआ। इसके बाद अभिनंदन समारोह हुआ। यहां अग्र ज्योति पत्रिका के 28वें अंक का विमोचन किया गया। दोपहर दो बजे से धूमधाम से महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा निकाली गई। बैंड की धुन पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया और महाराजा अग्रसेन के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ रविवार सुबह अग्रसेन चौक पर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके हुआ। इसके बाद यहां महायज्ञ हुआ। मुख्य यजमान के रूप में मुकेश सिंघल व रीमा सिंघल के साथ अग्र बंधु ने देश की सुख-समृद्धि के लिए आहूतियां दीं। इसके बाद अभिनंदन समारोह में अतिथियों का स्वागत सम्मान कर अग्र ज्योति पत्रिका के 28वें अंक का विमोचन किया गया। दोपहर में धूमधाम से समाज ने महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा निकाली गई। सबसे आगे 18 राजकुमार घोड़ों पर सवार होकर चल रहे थे। मां लक्ष्मी, राधा-कृष्ण, मां सरस्वती, सिंदूरी हनुमानजी की सवारी चल रही थी। दिल्ली के जिया बैंड और महाराष्ट्र के पीएसएम बैंड पर समाज के लोग झूमते हुए साथ चल रहे थे।
अंत में महाराजा अग्रसेन जी का डोला चल रहा था। शहर में जगह-जगह महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा का स्वागत फूल बरसाकर किया। इसके बाद आरती उतारकर भोग प्रसादी लगाई और मिष्ठान का वितरण किया। शोभायात्रा अग्रसेन चौराहे से मामू भांजा, गांधीपार्क चौराहा, आर्य समाज मंदिर, अचलताल होते हुए रामलीला ग्राउंड पर पहुंची। यहां समाज के लोगों ने अग्रसेन महाराज की आरती उतारकर जयंती महोत्सव का समापन किया।
विज्ञापन

काली का रहा आकर्षक प्रदर्शन
- शोभायात्रा में शामिल काली के स्वरूप ने तलवारबाजी का आकर्षक प्रदर्शन किया। इस मौके पर अग्र समाज के कई लोगों ने भी तलवारबाजी की। इस दौरान काली के साथ सेल्फी खिंचाने की होड़ भी लगी रही।
सूक्ष्म रूप से निकाली गई शोभायात्रा
- कोरोना काल की वजह से सन 2020 में अग्रसेन शोभायात्रा नहीं निकली थी। सूक्ष्म रूप में कोरोना प्रोटोकॉल के साथ अग्रसेन सेवा सदन में अभिनंदन समारोह का आयोजन हुआ था। कोरोना संक्रमण का खतरा कम हुआ तो इस बार सूक्ष्म रूप में सात झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जबकि विगत वर्षों में 40 से 45 झांकियां शामिल होती थीं।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कोषाध्यक्ष अंकित गुप्ता स्वास्तिक, उपमंत्री अंकित अग्रवाल, मीडिया प्रभारी एडवोकेट प्रशांत अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष सीए लोकेश अग्रवाल, सीए निगम अग्रवाल, डॉ. प्रतीक अग्रवाल, ऋ षभ गर्ग, दुर्गेश अग्रवाल, आशीष अग्रवाल कोठी, निदेशक भव्य अग्रवाल, राहुल गोयल, सीए प्रखर गर्ग, आकाश गर्ग, विवेक अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, शरद बंसल, राहुल गर्ग, अंकुर अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल, पीयूष तायल, दिव्यांश अग्रवाल, पुनीता गर्ग बालाजी, कल्पित अग्रवाल, शौर्य अग्रवाल, अनुल गर्ग, सागर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
बारिश में भीगकर
- शोभायात्रा जैसे ही अचलताल क्षेत्र में पहुंची। वैसे ही शाम सात बजे के आसपास अचानक बारिश शुरू हो गई। ऐसे में कुछ लोग तो बारिश से बचते दिखे। लेकिन बैंड-बाजा की धुन के साथ ही आयोजकों और श्रद्धालुओं का उत्साह और भी बढ़ गया। महाराजा अग्रसेन के जयकारे लगाकर पदाधिकारियों ने शोभायात्रा को जारी रखा। रामलीला मैदान पर पहुंचकर शोभायात्रा का समापन किया। हालांकि, इस दौरान हवा चलने पर लोगों को ठंड भी लगने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें