फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: महाराजा अग्रसेन की जयंती 6 अक्टूबर को, निकलेगी भव्य शोभायात्रा, होगा डांडिया महारास

Tue, 01 Oct 2024 12:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

 3 अक्टूबर की सुबह अग्रसेन चौक पर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। शाम को महालक्ष्मी पूजन और यज्ञ के साथ महिषासुर मर्दिनी मंचन होगा, इसमें डांडिया महारास, भजन संध्या व महाआरती का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन
प्रेसवार्ता को संबोधित करते राहुल गर्ग,ऋषभ गर्ग,प्रांजुल गर्ग,विवेक अग्रवाल,अभिनव अग्रवाल व अन्य - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अग्रवाल युवा संगठन ने 30 सितंबर को रघुवीरपुरी स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता की। जयंती संयोजक नवीन अग्रवाल ने बताया कि 6 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन की जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

विज्ञापन


संयोजक नवीन अग्रवाल ने बताया कि 3 अक्टूबर की सुबह अग्रसेन चौक पर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। शाम को महालक्ष्मी पूजन और यज्ञ के साथ महिषासुर मर्दिनी मंचन होगा, इसमें डांडिया महारास, भजन संध्या व महाआरती का आयोजन किया जाएगा। महामंत्री एड. प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से अग्रसेन चौक पर महायज्ञ होगा। जयंती सह-संयोजक प्रांजुल गर्ग ने बताया कि सुबह 10 बजे से अभिनंदन समारोह होगा। सह संयोजक आशीष अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में अग्रबंधुओं को सम्मानित किया जाएगा। अग्र ज्योति पत्रिका के 31वें अंक का विमोचन होगा। 

श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव में मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, प्रदेश सरकार के कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा मंत्री कपिल देव अग्रवाल, सांसद अतुल गर्ग, महापौर प्रशांत सिंघल, प्रमुख निर्यातक नवीन अग्रवाल (नारायण ओवरसीज), प्रदीप बंसल चेयरमैन जट्टारी, भाजपा नेता डॉ. राजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी दिव्यांश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, ऋषभ गर्ग, राहुल गर्ग, सीए विकास अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें