फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: छात्रा को होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया पोस्ट, आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Mon, 18 Mar 2024 09:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

इंस्टाग्राम के जरिये छात्रा की पहचान एक युवक से हुई। युवक छात्रा को बहलाकर इगलास कस्बे में अलीगढ़ रोड स्थित एक ओयो होटल में ले गया और दुष्कर्म किया। साथ ही होटल संचालक के साथ मिलकर दुष्कर्म का वीडियो बना लिया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देकर रुपये मांगने लगा।
विज्ञापन
दुष्कर्म। - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इगलास कस्बा निवासी एक किशोरी को बहलाकर एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। साथ ही होटल संचालक के साथ मिलकर अश्लील वीडियो बनाने के साथ आरोपी पीड़िता से रुपये ऐंठने लगे। रुपये देने से मना करने पर होटल संचालक के साथ मिलकर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पकड़ लिया है, जबकि होटल संचालक फरार है।

विज्ञापन


कस्बा निवासी एक महिला के अनुसार उनके पति मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। 15 वर्षीय बेटी 11वीं की छात्रा है। एक वर्ष पहले इंस्टाग्राम के जरिये उनकी बेटी की पहचान थाना गोंडा क्षेत्र के गांव जगनेर निवासी धीरज उर्फ छोटू पुत्र बलवंत सिंह से हुई। एक जून 2023 को धीरज उनकी बेटी को बहलाकर इगलास कस्बे में अलीगढ़ रोड स्थित एक ओयो होटल में ले गया और दुष्कर्म किया। साथ ही होटल संचालक के साथ मिलकर दुष्कर्म का वीडियो बना लिया।
विज्ञापन

 
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देकर रुपये मांगने लगा। लोकलाज के भय से उनकी बेटी 45 हजार रुपये आरोपी को दे आई। इसके बाद आरोपी 50 हजार रुपये मांगने लगा। 13 मार्च को आरोपी ने सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो पोस्ट कर दिया। 
विज्ञापन


आरोपी  धीरज व होटल संचालक के विरुद्ध दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटना में संलिप्त होटल संचालक ताला लगाकर फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए कोतवाल को निर्देश दिये गये हैं। -डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह, सीओ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें