अमर उजाला द्वारा मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम का शुक्रवार को आगाज किया गया। इस मौके पर अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम रामघाट रोड से मशाल यात्रा निकाली गई जिसका शुभारंभ एसएसपी आकाश कुलहरि, विधायक द्वय दलवीर सिंह, संजीव राजा, एसपी देहात मणिलाल पाटीदार, कहानी लेखक मनोज संतोषी ने झंडी दिखाकर और मशाल युवाओ को सौंप कर किया।