रमजान का अलविदा जुमा 28 मार्च को है। अलीगढ़ के बाजारों में चिकन कुर्ता पायजामा, लेनन कुर्ता पायमाजा, कॉटन (नेता कट) कुर्ता पायजामा व प्रिंटेड कुर्ता-पायजाम रोजेदारों को खास पसंद आ रहे हैं। रोजेदार इन्हें पहनकर अलविदा जुमा की नमाज पढ़ेंगे।
जुमा अलविदा की नमाज लखनवी चिकन कुर्ता-पायजामा पहनकर रोजेदार पढ़ेंगे। ईद और जुमा अलविदा की नमाज को लेकर कुर्ता-पायजामा का बाजार सज गया है। ऊपरकोट, जमालपुर समेत मुस्लिम इलाकों के बाजार में खरीदारों की भीड़ चल रही है।
विज्ञापन
ऊपरकोट स्थित कुर्ता-पाजामा के विक्रेता शारिक कुरैशी ने बताया कि गर्मी के चलते लखनवी चिकन के कुर्ते ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। वह पहनने में काफी हल्का होता है। इसलिए उसकी मांग ज्यादा है। पहले ईद में ही लोग नए कुर्ता-पायजामा खरीदकर नमाज पढ़ते थे, लेकिन अब ईद के अलावा जुमा अलविदा की नमाज पढ़ने के लिए कुर्ता-पायजामा खरीदते हैं। दुकानदार रईस अहमद ने बताया कि लखनवी चिकन कुर्ता-पायजामा को लेकर लोगों में काफी क्रेज है।